Friday, December 30, 2011

प्रेम

सुना हैं बहुत सारे लोगों से 
जो दुनियावी हैं, दुनिया को जानते हैं 
उसकी हर हरकत को पहचानते हैं,
वह कहते हैं कि मैंने नई कहानी नहीं लिखी 
बल्कि पहले से लिखी गयी कहानियों से 
टुकड़े - टुकड़े करके चुराया
और  उन्हें एक जगह रख भर दिया है 
प्रियतमे !
हमारा प्रेम बहुत सारी 
कहानियों से चुराए गए टुकड़े मात्र है,
और  वो तमाम टुकड़े वापस अपनी कहानियों में 
लौट गए हैं,
अब  उनमे दूसरे लोग जिएंगे 
और वापस लौट जायेंगे 
और जो ना लौट पाए वो खो जायेंगे 

Friday, October 21, 2011

एक दिन वह बोलीं देखो जी- दुनिया बड़ी जालिम हैं
मैंने कहा कि हाँ आप ठीक कह रही हो
तो उन्होंने फिर कहा कि दिल तोड़ के हँसती हैं
मैंने कहा अरे आप तो गाना गा रहीं हैं
तो वह बड़ी देर तक खिलखिलाती रहीं
# बिंदास महोब्बत
मै प्रतीक्षा क़र रहा हूँ ! उसे देर नहीं हुई हैं ! मै खुद जानबूझक़र पहले आ गया हूँ !
उसे ठीक वक़्त पर आना अच्छा लगता हैं ! न कुछ पहले, न कुछ बाद में इसलिए मै अक्सर ठीक समय से पहले आ जाता हूँ ! मुझे प्रतीक्षा करना, देर तक प्रतीक्षा करते रहना अच्छा लगता हैं !
# लवर्स # निर्मल वर्मा
मै 
 ऐसे लोगों की कल्पना नहीं कर सकता जिनका कोई इंतजार नहीं या जो खुद किसी का इंतजार नहीं कर रहे हो ! जिस क्षण आप इंतजार करना छोड़ देते हैं ! उस क्षण आप जीना भी छोड़ देते हैं # डेढ़ इंच ऊपर # निर्मल वर्मा